आरबीआई गवर्नर दास कोरोना वायरस से संक्रमित, अलग रह कर रहे हैं काम

Ads

आरबीआई गवर्नर दास कोरोना वायरस से संक्रमित, अलग रह कर रहे हैं काम

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 02:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रविवार को कहा कि डॉक्टरी जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

गवर्नर ने कहा कि वह खुद को दूसरों से पृथक रखते हुए अपने कार्यालय का काम कर रहे हैं। दास ने कहा कि ऊपर से उन्हें कोविड-19 का लक्षण नहीं लग रहा है।

उन्होंने उन सभी लोगों को सावधान कर दिया है, जिनसे उनकी हाल के दिनों में मुलाकातें हुई हैं।

दास ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में मैं कोविड-19 संक्रमित पाया गया हूं। बाहरी लक्षणों से ऐसा लगता नहीं है। बहुत ठीक-ठाक महसूस कर रहा हूं। उन लोगों को सजग कर दिया है, ​जो हाल में मेरे नजदीक आए थे। लोगों से अलग रह कर काम जारी रखूंगा। मैं सभी डिप्टी गवर्नरों और अन्य अधिकारियों से वीसी (वीडिया काफ्रेंस) व फोन के जरिए संपर्क में हूं।”

रिजर्व बैंक में चार डिप्टी गवर्नर हैं।

भाषा मनोहर सुमन

सुमन