आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के माध्यम से बैंकों में 25,101 करोड़ रुपये की नकदी डाली

Ads

आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के माध्यम से बैंकों में 25,101 करोड़ रुपये की नकदी डाली

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 07:09 PM IST

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर (वीआरआर) नीलामी के माध्यम से बैंकों में 25,101 करोड़ रुपये की अल्पकालिक नकदी डाली है।

परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी आरबीआई की बैंकों में अल्पकालिक नकदी डालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक मौद्रिक नीति पहल है। निश्चित रेपो दर के उलट, वीआरआर में ब्याज दर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है, जिससे बैंकों को धनराशि के लिए बोली लगाने की अनुमति मिलती है।

आरबीआई ने बयान में कहा कि उसने 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दरों पर धनराशि डाली।

अग्रिम कर भुगतान के कारण बैंकों में अतिरिक्त नकदी में तेज गिरावट आने के बावजूद डाली गई नकदी 75,000 करोड़ रुपये की घोषित राशि से काफी कम रही।

बैंकिंग प्रणाली में 19 मार्च तक करीब 16,875.36 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी होने का अनुमान है।

इससे पहले, केंद्रीय बैंक ने 17 मार्च को सात दिन की वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली थी।

भाषा योगेश रमण

रमण