आरबीआई ने मौद्रिक नीति के पहले तीन सर्वेक्षणों की शुरुआत की

Ads

आरबीआई ने मौद्रिक नीति के पहले तीन सर्वेक्षणों की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 09:38 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 09:38 PM IST

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति के लिए आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से बुधवार को तीन अहम सर्वेक्षणों की शुरुआत की जिनमें मुद्रास्फीति अपेक्षाओं से जुड़ा सर्वे भी शामिल है।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि ‘परिवारों की मुद्रास्फीति अपेक्षा के सर्वेक्षण’ का मई 2026 दौर शुरू किया है, जिसके जरिए 19 शहरों में महंगाई और कीमतों में बदलाव को लेकर परिवारों की धारणा जुटाई जाएगी।

आरबीआई के मुताबिक, इस सर्वेक्षण में घरों से अगले तीन महीने और एक साल के दौरान कीमतों में बदलाव को लेकर गुणात्मक और वर्तमान, तीन महीने व एक साल आगे की महंगाई दर को लेकर मात्रात्मक प्रतिक्रियाएं जुटाई जाएंगी।

इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के मई 2026 दौर की भी शुरुआत की है। शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण नियमित रूप से 19 शहरों में किया जाता है।

इसके अलावा ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के तहत 31 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के ग्रामीण एवं कस्बाई इलाकों में परिवारों से आर्थिक स्थिति, रोजगार, कीमतों, आय और खर्च को लेकर मौजूदा स्थिति और एक साल आगे की अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली जाती है।

आरबीआई ने कहा कि इन सर्वेक्षणों के नतीजे मौद्रिक नीति निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण आधार मुहैया कराते हैं।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक तीन से पांच जून के बीच निर्धारित है, जिसमें नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण