आरबीआई ने पिछली छमाही में 104.23 टन सोना देश में स्थानांतरित किया
आरबीआई ने पिछली छमाही में 104.23 टन सोना देश में स्थानांतरित किया
मुंबई, 30 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मार्च, 2026 को समाप्त छह महीनों में अपने स्वर्ण भंडार का 104.23 टन हिस्सा देश के भीतर स्थानांतरित किया है।
विदेशी मुद्रा भंडार प्रबंधन पर जारी केंद्रीय बैंक की अर्द्धवार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में कुल स्वर्ण भंडार मामूली रूप से बढ़कर 880.52 टन हो गया, जो सितंबर 2025 में 880.18 टन था। 880.52 टन सोने में 680.05 टन सोना घरेलू स्तर पर रखा गया है।
इसके अलावा, 197.67 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के पास सुरक्षित रखा गया है जबकि 2.80 टन सोने को स्वर्ण भंडार के रूप में रखा गया है।
कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़कर मार्च 2026 में 16.7 प्रतिशत हो गई, जो छह महीने पहले 13.92 प्रतिशत थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 552.28 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में से 465.61 अरब डॉलर प्रतिभूतियों में निवेशित हैं, 46.83 अरब डॉलर अन्य केंद्रीय बैंकों और बीआईएस के पास जमा हैं, जबकि 39.84 अरब डॉलर वाणिज्यिक बैंकों में जमा हैं।
आरबीआई की शुद्ध अग्रिम परिसंपत्ति (देय) मार्च 2026 के अंत में 103.06 अरब डॉलर रही।
भाषा प्रेम
प्रेम रमण
रमण

Facebook


