आरबीआई 17 अप्रैल को करेगा दो लाख करोड़ रुपये की वीआरआरआर नीलामी

आरबीआई 17 अप्रैल को करेगा दो लाख करोड़ रुपये की वीआरआरआर नीलामी

आरबीआई 17 अप्रैल को करेगा दो लाख करोड़ रुपये की वीआरआरआर नीलामी
Modified Date: April 16, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: April 16, 2026 8:19 pm IST

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 17 अप्रैल को दो लाख करोड़ रुपये की सात दिन की ‘परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर)’ नीलामी करेगा।

आरबीआई वीआरआरआर के जरिये बैंकों से कुछ समय के लिए पैसा लेकर बाजार की नकदी को संतुलित करता है।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त तरलता की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह नीलामी सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच होगी और इसमें ली गई राशि 24 अप्रैल को वापस कर दी जाएगी।

आम तौर पर हर महीने की 20 तारीख के आसपास जीएसटी भुगतान होने के कारण वित्तीय प्रणाली से नकदी निकल जाती है। इससे बाजार में नकदी की उपलब्धता पर दबाव पड़ता है और मुद्रा बाजार की दरें बढ़ सकती हैं।

जीएसटी भुगतान के बाद नकदी में आई कमी को पूरा करने के लिए वीआरआरआर के तहत ली गई राशि प्रणाली में वापस आएगी, जिससे अल्पकालिक ब्याज दरें नियंत्रण में रहेंगी।

आरबीआई के अनुसार, 15 अप्रैल तक बैंकिंग प्रणाली में करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता मौजूद है।

इससे पहले 10 अप्रैल को भी केंद्रीय बैंक ने इसी तरह की नीलामी कर लगभग दो लाख करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी प्रणाली से बाहर निकाली थी, जिसकी अवधि 17 अप्रैल को पूरी हो रही है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में