आरबीआई बुधवार को 25,000 करोड़ रुपये की वीआरआर नीलामी करेगा

आरबीआई बुधवार को 25,000 करोड़ रुपये की वीआरआर नीलामी करेगा

आरबीआई बुधवार को 25,000 करोड़ रुपये की वीआरआर नीलामी करेगा
Modified Date: July 7, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: July 7, 2026 10:15 pm IST

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह आठ जुलाई को 25,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट वेरिएबल रेट रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा।

आरबीआई की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नीलामी बुधवार सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच होगी और इसके तहत दी गई राशि नौ जुलाई को वापस ली जाएगी।

केंद्रीय बैंक ने कहा, “वर्तमान और विकसित हो रही नकदी स्थिति की समीक्षा के बाद आठ जुलाई को वीआरआर नीलामी करने का निर्णय लिया गया है।”

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, छह जुलाई तक बैंकिंग प्रणाली में नकदी लगभग 1.19 लाख करोड़ रुपये के अधिशेष में है।

इससे पहले मंगलवार को आयोजित ओवरनाइट वीआरआर नीलामी में आरबीआई को कमजोर प्रतिक्रिया मिली। 50,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले केवल 1,135 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। विशेषज्ञों ने इसके लिए बैंकिंग प्रणाली में पर्याप्त अतिरिक्त नकदी को जिम्मेदार बताया।

केंद्रीय बैंक ने समूची बोली राशि को 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दर पर स्वीकार किया।

आरबीआई ने जून से अब तक विभिन्न अवधि की वीआरआर नीलामियों के जरिये बैंकिंग प्रणाली में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की अस्थायी नकदी डाली है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में