आरईसी लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 3,790 करोड़ रुपये पर

Ads

आरईसी लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 3,790 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - November 1, 2023 / 04:11 PM IST,
    Updated On - November 1, 2023 / 04:11 PM IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 39 प्रतिशत बढ़कर 3,789.90 करोड़ रुपये हो गया।

बिजली परियोजनाओं का वित्तपोषण करने वाली आरईसी लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजारों यह सूचना दी। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,732.12 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर, 2023 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,701.26 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 9,964.00 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसका लाभ बढ़ने के पीछे राजस्व वृद्धि ने अहम योगदान दिया।

इस बीच, आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 3.50 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश देने का फैसला किया है। अंतरिम लाभांश का भुगतान 30 नवंबर की तारीख तक कर दिया जाएगा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय