बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 10.10 रुपये के सुधार के साथ 1,390.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 10.10 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,390.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 29,070 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में सुधार आया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश