Reported By: Akash rao madne
,Chhatagarh Two Students Swept Away || Image- IBC24 News File
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद नदी में नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। (Chhatagarh 2 Students Swept Away) देर शाम तक उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। अब आज सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के मुताबिक़, दुर्ग के उरला इलाके के कुछ दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए छातागढ़ पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे दो बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया। किनारे पर मौजूद उनके तीसरे दोस्त ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते वह सफल नहीं हो सका।
हादसे के बाद घबराए बच्चों ने पहले अपने स्तर पर दोनों दोस्तों को काफी देर तक तलाशने की कोशिश की। जब उनका कोई पता नहीं चला, तब करीब तीन से साढ़े तीन घंटे बाद उन्होंने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। (Chhatagarh 2 Students Swept Away) सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और रात तक बच्चों की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रात होने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में अंधेरा होने पर तलाश अभियान रोक दिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की
जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली
प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया