आठ माह में एनएसई पर नए निवेशकों का पंजीकरण एक करोड़ बढ़ा
आठ माह में एनएसई पर नए निवेशकों का पंजीकरण एक करोड़ बढ़ा
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर पिछले आठ माह में नए निवेशकों का पंजीकरण एक करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया है। इसके साथ ही एनएसई पर कुल निवेशकों की संख्या आठ करोड़ से अधिक हो गई है।
एनएसई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि नए निवेशकों का पंजीकरण सिर्फ बड़े शहरों तक केंद्रित नहीं है। नए पंजीकृत निवेशकों में शीर्ष 100 शहरों से इतर इलाकों का हिस्सा 45 प्रतिशत रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो नए निवेशकों के पंजीकरण में उत्तरी क्षेत्र का हिस्सा 43 प्रतिशत रहा है। इसके बाद 27 प्रतिशत के साथ पश्चिम का स्थान है। दक्षिण क्षेत्र का हिस्सा 17 प्रतिशत और पूर्वी क्षेत्र का 13 प्रतिशत रहा है।
भाषा अजय अजय प्रेम
प्रेम

Facebook


