Vande Bharat: ‘हाका’ में जोश हाई, रिश्तो में गहराई! 400 साल बाद भारतीय पीएम पहुंचे न्यूजीलैंड, मोदी के 25 साल पुराने मफलर की क्या है कहानी?

PM Modi New Zealand Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 6 दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं

Vande Bharat: ‘हाका’ में जोश हाई, रिश्तो में गहराई! 400 साल बाद भारतीय पीएम पहुंचे न्यूजीलैंड, मोदी के 25 साल पुराने मफलर की क्या है कहानी?

PM Modi New Zealand Tour/Photo Creadit: Social Media

Modified Date: July 12, 2026 / 12:00 am IST
Published Date: July 11, 2026 11:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी अपने 6 दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं।
  • 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है।
  • 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे।

PM Modi New Zealand Tour: नई दिल्ली: पीएम मोदी अपने 6 दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। ये 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे।

न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत, FTA समझौते पर मुहर लगने से दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। इसके बाद पीएम एक बिजनेस इवेंट और फिर एक स्पोर्टिंग इवेंट पर भी हर किसी की नजर रही।

इसके बाद पीएम मोदी ने ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित किया। (PM Modi New Zealand Tour) दरअसल पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है।

PM Modi New Zealand Tour: इधर ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को खेला जाएगा, ये पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

कुल मिलाकर पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा सफल होने के बाद सबको उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के साथ भी भारत के संबंध और मजबूत होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.