Army Agniveer Result 2026: अग्निवीर बनने का सपना पूरा हुआ या नहीं? इंडियन आर्मी ने जारी किया रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे चेक करें अपना नाम
Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना ने अलग-अलग रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के अनुसार अग्निवीर भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार PDF में अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिनका नाम सूची में होगा वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य मानें जाएंगे।
(Army Agniveer Result 2026/ Image Credit: AI-generated)
- भारतीय सेना ने अग्निवीर CEE 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
- उम्मीदवार ARO के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
- मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य होंगे।
नई दिल्ली: Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2026 का रिजल्ट जारी (Army Agniveer Result 2026) कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सेना ने देशभर के अलग-अलग आर्मी रिक्रूटमंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF जारी किया है।
मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र
भारतीय सेना की ओर से जारी (Army Agniveer Result 2026) मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर शामिल है उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है। इस रिजल्ट में अग्निवीर भर्ती की कई श्रेणियों को शामिल किया गया है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अग्निवीर रिजल्ट PDF
अग्निवीर CEE 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। इसके बाद अग्निवीर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) या क्षेत्र चुनें और मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें। PDF खुलने के बाद उम्मीदवार Ctrl + F का इस्तेमाल कर अपना नाम या रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवारों को भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए।
रिजल्ट में मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारी
अग्निवीर रिजल्ट (Army Agniveer Result 2026) PDF में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, ARO का नाम, आवेदन की गई ट्रेड और चयन की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आगे की भर्ती प्रक्रिया और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी भी उम्मीदवारों को मिल सकती है। रिजल्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि अंतिम चयन हो गया है बल्कि उम्मीदवार अगले चरणों के लिए पात्र होंगे।
अंतिम चयन के लिए पूरे करने होंगे ये चरण
CEE परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती के अन्य चरणों में भी सफल होना होगा। इसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। फिजिकल टेस्ट में दौड़, पुल-अप्स, पुश-अप्स और अन्य गतिविधियों के जरिए शारीरिक क्षमता जांची जाएगी। PMT में लंबाई, वजन और सीने का माप देखा जाएगा। मेडिकल जांच में उम्मीदवारों की स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि होगी। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और भर्ती नियमों के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लिंक
इन्हें भी पढ़े:
- PF Balance Grow: हर महीने ब्याज नहीं मिलता… फिर PF की रकम कैसे बढ़ती है? EPF का ये नियम जानकर आपको लग जाएगा बड़ा झटका!
- Narottam Mishra Delhi Visit : अमित शाह के करीबी डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना! टिकट कटने के बाद क्या आलाकमान के सामने रखेंगे अपनी बात?
- Boyfriend Wig Fall Viral Social Media : हैंडसम बॉयफ्रेंड के सामने ब्रेकअप न करने के लिए गिड़गिड़ा रही थी लड़की, धक्का-मुक्की के बीच अचानक नीचे गिरी ये चीज और खुल गया सबसे बड़ा राज

Facebook


