रिलायंस इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत घटकर 20,946 करोड़ रुपये पर
रिलायंस इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत घटकर 20,946 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 22 प्रतिशत घटकर 20,946 करोड़ रुपये रहा।
आरआईएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में एशियन पेंट्स की हिस्सेदारी बेचने से उसे एकबारगी बड़ा लाभ हुआ था, जिससे उसका लाभ 26,994 करोड़ रुपये रहा था। इस वजह से इस बार लाभ में गिरावट दिख रही है।
रिलायंस ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में पिछले साल जैसा 8,924 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ नहीं था। हालांकि, अगर इस एकबारगी लाभ को हटा दिए जाए, तो कंपनी का मुख्य कारोबार स्थिर बना रहा।
तेल एवं रसायन, खुदरा, डिजिटल सेवाएं और उत्पादन कारोबार से कंपनी को लगातार सहयोग मिलता रहा। साथ ही कंपनी अपने नवीन ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश जारी रखे हुए है।
वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी की आय और ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आय) पर मुख्य व्यवसायों के अच्छे प्रदर्शन का सकारात्मक असर देखा गया।
भाषा प्रेम
प्रेम रमण
रमण

Facebook


