रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.64 लाख करोड़ रुपये के आंतरिक लेनदेन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.64 लाख करोड़ रुपये के आंतरिक लेनदेन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.64 लाख करोड़ रुपये के आंतरिक लेनदेन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी
Modified Date: May 28, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: May 28, 2026 10:12 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अगले पांच वित्त वर्षों में 16.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आंतरिक लेनदेन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी। यह लेनदेन डिजिटल सेवाओं से जुड़ी कंपनियों जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस जियो इन्फोकॉम से संबंधित है।

आरआईएल की तरफ से 49वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिए दाखिल नोटिस में यह जानकारी दी गई है। एजीएम 19 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

कुल प्रस्तावित लेनदेन में सबसे बड़ा 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हिस्सा रिलायंस रिटेल द्वारा रिलायंस जियो को दिया जाएगा। यह खुदरा नेटवर्क के जरिये बेची जाने वाली दूरसंचार सेवाओं के बदले में होगा।

नोटिस के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027-28 में आंतरिक लेनदेन की राशि 2.20 लाख करोड़ रुपये और इसके बाद 2028-29 से 2031-32 तक हर वर्ष 2.80 लाख करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान है।

इसके अलावा, रिलायंस जियो द्वारा कंपनी को दूरसंचार नेटवर्क विस्तार के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) आधार पर 76,800 करोड़ रुपये का भुगतान भी प्रस्तावित है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि यह कोई नया संबंधित पक्ष लेनदेन नहीं है, बल्कि पहले से मंजूर व्यवस्थाओं की निरंतरता के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जा रही है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में