Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट
Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
Teejan Bai Health Update/Image Credit: IBC24 File
- पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ी
- रायपुर एम्स के आईसीयू में कराया गया भर्ती
- फेफड़ों में पानी और निमोनिया की शिकायत
Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फेफड़ों में पानी और निमोनिया की पुष्टि
तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को बुधवार देर रात एम्स रायपुर (Teejan Bai admitted in AIIMS Raipur) के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि तीजन बाई को निमोनिया की भी शिकायत है। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने जानकारी देते हुए बताई कि डॉक्टरों के त्वरित इलाज से उनकी हालत में अब सुधार है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।
पंडवानी कला को दिलाई विश्व पहचान
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा की पहचान मानी जाती हैं। उन्होंने पंडवानी कला को देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करने के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
उनका नाम तीजन क्यों पड़ा?
छत्तीसगढ़ के भिलाई के गांव गनियारी में 24 अप्रैल 1956 को तीजन बाई का जन्म हुआ था। उनका जन्म तीजा पर्व के दिन हुआ, इसलिए इनकी माँ ने तीजन नाम रख दिया। इनके पिता का नाम चुनुकलाल पारधी और माता का नाम सुखवती था। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।
ये भी पढ़ें
- Raipur Murder Case: रायपुर के युवक की यहां रेत में दफन मिली लाश, शराब पार्टी के बाद से था लापता, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहलाने वाली मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी
- Twisha Sharma Case Giribala Singh Arrest: सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुई गिरिबाला सिंह, त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन
- Twisha Sharma Case में बड़ा खुलासा! HC बोला- सिर्फ फांसी से नहीं हुई मौत, Giribala की जमानत रद्द
- Shivani Murder Case Truth: जिस युवती की सिर कटी मिली थी लाश… जिंदा वापस लौटी? देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखे, इधर हत्या के आरोप में जेल भेजे गए भाई और पिता
- Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा
- ओडिशा में मां-बेटे को हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में महिला पुलिस निरीक्षक निलंबित

Facebook


