Bilaspur Girl Viral Video: आपने पहले कभी नहीं देखा होगा हाईवे पर स्टंटबाजी का ऐसा खतरनाक वीडियो, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश! आप भी देखें

Bilaspur Girl Viral Video: बिलासपुर में नेशनल हाईवे अब बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी का अड्डा बनता जा रहा है। तीन वीडियो सामने आ चुके हैं।

Bilaspur Girl Viral Video: आपने पहले कभी नहीं देखा होगा हाईवे पर स्टंटबाजी का ऐसा खतरनाक वीडियो, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश! आप भी देखें

Bilaspur Girl Viral Video/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 28, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: May 28, 2026 9:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर हाईवे पर लगातार वायरल हो रहे स्टंटबाजी के वीडियो
  • सनरूफ डांस, बीयर पार्टी और सड़क पर आतिशबाजी से बढ़ी चिंता
  • पुलिस ने कहा- हाईवे पर हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

Bilaspur Girl Viral Video: छत्तीसगढ़ में इन दिनों युवक-युवतियों में ट्रेंड होने का भूत सवार है, सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में ये लोग क्या नहीं कर रहें, यहां तक कि खुद के जान को भो जोखिम में डाल रहें हैं। वही, बिलासपुर में नेशनल हाईवे अब बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी का अड्डा बनता जा रहा है। लगातार वायरल हो रहे वीडियो लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

तीन दिनों के भीतर हाईवे पर हुड़दंग के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आ चुके हैं। पहले वीडियो में युवती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती नजर आई थी। Bilaspur Girl Viral Video इसके बाद बीयर की बोतल हाथ में लेकर सड़क पर रैंप वॉक और हुड़दंग का वीडियो वायरल हुआ। इन मामलों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल ही रही थी कि, अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें युवती सड़क पर आतिशबाजी करती दिखाई दे रही है। लगातार सामने आ रहे वायरल वीडियो न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ चेतावनी दी है कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी (Bilaspur Girl Viral Video) किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल सभी वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।

आप भी देखें वीडियो

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.