खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली बढ़कर 3.4 प्रतिशत पर
खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली बढ़कर 3.4 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 3.21 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के आधार पर, मार्च में खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की दर 3.87 प्रतिशत रही जो पिछले महीने के 3.47 प्रतिशत से अधिक है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खुदरा महंगाई क्रमशः 3.63 प्रतिशत और 3.11 प्रतिशत दर्ज की गई।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


