विदेशों में तेजी, स्थानीय मांग से अधिकांश तेल-तिलहनों में सुधार

विदेशों में तेजी, स्थानीय मांग से अधिकांश तेल-तिलहनों में सुधार

विदेशों में तेजी, स्थानीय मांग से अधिकांश तेल-तिलहनों में सुधार
Modified Date: May 22, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: May 22, 2026 8:39 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) विदेशों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों में मजबूती रही। सामान्य मगर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज, दोनों जगह तेजी है।

बाजार सूत्रों ने बताया कि पहले जो सरसों तेल आयातित तेलों से काफी नीचे था, अब उत्तर भारत में उसका दाम आयातित तेलों के लगभग बराबर (मामूली कमजोर) हो चला है। नीचे दाम के कारण किसानों की कम बिकवाली को देखते हुए सरसों की बड़ी तेल मिलों ने सरसों के खरीद दाम को बढ़ाया जिससे सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार है। अगले महीने अचार बनाने वाली कंपनियों की सरसों तेल की मांग अभी से बढ़ने लगी है जो सुधार में मददगार साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज के मजबूत होने से सोयाबीन तेल तथा मलेशिया एक्सचेंज की मजबूती के कारण सीपीओ एवं पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार आया। महाराष्ट्र में सोयाबीन के बड़े प्लांट वालों ने सोयाबीन तिलहन के दाम बढ़ाये पर मध्य प्रदेश के प्लांट वालों ने ऐसी कोई कोशिश नहीं की। सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहे।

सूत्रों ने कहा कि बेहद कम उपलब्धता के कारण बिनौला तेल के दाम भी सुधार दर्शाते बंद हुए। कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,500-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,725-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,545-2,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,555-2,655 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,555-2,700 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,925 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,875 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,200-7,275 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में