बढ़ती मांग से सरसों, सोयाबीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग से सरसों, सोयाबीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग से सरसों, सोयाबीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 16, 2021 2:49 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) आवक कम होने और घरेलू मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन सहित लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा।

तेल उद्योग के जानकारों के अनुसार सस्ता और मिलावट से मुक्त होने के कारण सरसों तेल की भारी मांग है। सरसों तथा सोयाबीन, सूरजमुखी के तेल रहित खल (डीओसी) की भी स्थानीय के साथ साथ भारी निर्यात मांग होने से इन तेल तिलहनों की कीमतों में पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। आयातित तेलों से सस्ता होना भी सरसों की मांग बढ़ने का कारण है।

सूत्रों ने बताया कि निर्यात मांग और स्थानीय मांग की वजह से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में भी पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। मांग बढ़ने की वजह से बिनौला तेल कीमत में भी पर्याप्त सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेल बाजार पर पैनी नजर रखने के साथ किसानों को समर्थन देना जारी रखना होगा। देश में तिलहन उत्पादन बढ़ने से विदेशीमुद्रा की बचत होगी, रोजगार बढ़ेंगे, खल निर्यात से आमदनी बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था में भी काफी सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि मोजूदा स्थिति बनी रही तो वह दिन दूर नहीं कि देश तेल तिलहन के मामले में पूर्णत: आत्मनिर्भर हो जाये। बस सरकार को किसानों को दिया जाने वाला समर्थन जारी रहना चाहिये और इसके लिए सरकार को तेल तिलहन बाजार में गड़बड़ी पैदा करने वाले सट्टेबाजों और निहित स्वार्थी तत्वों पर चौकस निगाह रखनी होगी।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 7,000 – 7,100 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना – 6,560 – 6,605 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 16,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,545 – 2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,205 -2,285 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,385 – 2,415 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,200 – 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये।

पामोलिन कांडला 12,800 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,200 – 7,250 रुपये: सोयाबीन लूज 7,100 – 7,150 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में