रोबोटिक फर्म एडवर्ब का पांच साल में 8,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य, करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

रोबोटिक फर्म एडवर्ब का पांच साल में 8,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य, करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

रोबोटिक फर्म एडवर्ब का पांच साल में 8,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य, करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश
Modified Date: July 2, 2023 / 05:20 pm IST
Published Date: July 2, 2023 5:20 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) रिलायंस रिटेल के स्वामित्व वाली रोबोटिक कंपनी एडवर्ब ने पांच साल में राजस्व 8,000 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद जताई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी विनिर्माण गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही लक्षित बाजार में विविधता लाएगी।

एडवर्ब टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संगीत कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ग्रेटर नोएडा स्थित अपनी रोबोट विनिर्माण इकाई में चरणवार तरीके से 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पांच साल में एक अरब डॉलर का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

कुमार ने कहा, “हम अपनी विनिर्माण इकाई में चरणवार तरीके से 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह पूरा होने के बाद हम एक अरब डॉलर (8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) के राजस्व की उम्मीद करते हैं।”

कंपनी इस इकाई में पहले ही 200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह इसका शुभारंभ किया था।

एडवर्ब की विनिर्माण इकाई लगभग छह लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में