‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 30 लाख घरों में लगाए गए रूफटॉप सौर संयंत्र

'पीएम सूर्य घर योजना' के तहत 30 लाख घरों में लगाए गए रूफटॉप सौर संयंत्र

‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 30 लाख घरों में लगाए गए रूफटॉप सौर संयंत्र
Modified Date: February 23, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: February 23, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) ‘पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना’ के तहत फरवरी, 2024 से अब तक देशभर में 30 लाख से अधिक घरों में छतों पर सौर ऊर्जा इकाई लगाई जा चुकी हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “देशभर में 30 लाख परिवार अब ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत रूफटॉप सौर प्रणाली से लैस हो चुके हैं। इस तरह सूर्य की रोशनी अब बचत और टिकाऊ विकास में बदल रही है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक करोड़ घरों में छतों पर सौर संयंत्र लगाए जाने पर अनुमानित 1,000 अरब यूनिट नवीकरणीय बिजली का उत्पादन हो सकता है। इन सौर इकाइयों के 25 वर्ष के जीवनकाल में लगभग 72 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल घरेलू बिजली बिलों में कमी आएगी, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।

जोशी ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरित परिवर्तन की दिशा में तेजी का प्रतीक बताया।

केंद्र सरकार ने यह योजना फरवरी, 2024 में शुरू की थी। इसका लक्ष्य 2026-27 तक देशभर में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सौर इकाई लगाना है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में