रॉयल एनफील्ड की बिक्री जनवरी में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,04,322 इकाई रही

रॉयल एनफील्ड की बिक्री जनवरी में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,04,322 इकाई रही

रॉयल एनफील्ड की बिक्री जनवरी में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,04,322 इकाई रही
Modified Date: February 2, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: February 2, 2026 3:47 pm IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) मध्यम आकार की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री जनवरी में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,04,322 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 91,132 वाहनों की बिक्री की थी।

रॉयल एनफील्ड ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 93,781 इकाई रही, जो जनवरी 2025 की 81,052 इकाई के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का निर्यात पांच प्रतिशत बढ़कर 10,541 इकाई रहा, जो बीते वित्त वर्ष के समान महीने में 10,080 इकाई था।

भाषा

सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में