Jaisalmer Theft News: ‘घर में शराब रखो तो चखना भी जरूर रखो’, चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीब संदेश, खुद को बताया बिहारी बाबू
Jaisalmer Theft News: 'घर में शराब रखो तो चखना भी जरूर रखो', चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीब संदेश, खुद को बताया बिहारी बाबू
Jaisalmer Theft News/Image Source: IBC24
- चोर ने दीवार पर लिखा नोट
- खुद को बताया बिहारी बाबू
- थाने को भी दी चेतावनी
जैसलमेर: Jaisalmer Theft News: राजस्थान के जैसलमेर में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर लोग हैरान रह गए। चोर ने मकान से चोरी करने के बाद सिर्फ सामान ही नहीं लिया, बल्कि दीवार पर संदेश भी लिखा, जिसे पढ़कर मकान मालिक और पड़ोसी दोनों हैरान रह गए।
चोर ने चोरी के बाद लिखा अजीब संदेश (Theft with message)
सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी क्वार्टर में शनिवार रात चोर ने घुसकर महंगी शराब पी। लेकिन चखना न मिलने पर नाराज होकर उसने दीवार पर लिपस्टिक से संदेश लिखा- घर में शराब रखो तो आलू की चिप्स जरूर रखना। चोर ने खुद को बिहारी बाबू बताते हुए लिखा कि थाने के चक्कर काटने से समय बर्बाद होगा ढूंढते रह जाओगे, न कभी मिला हूं और न कभी मिलूंगा। इसके साथ ही उसने चोरी करने के पीछे मजबूरी और अहसान न भूलने जैसी भावुक बातें भी लिखी।
जैसलमेर चोरी का वायरल नोट (Jaisalmer robbery incident)
Jaisalmer Theft News: रविवार सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख मामले की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार चोर ने लैपटॉप, टीवी, कपड़े, परफ्यूम और अन्य कीमती सामान ले गए। पीड़ित युवक ने बताया कि सामान चोरी होना तो अलग बात है, लेकिन चोर का यह मज़ेदार और भावुक संदेश हम सबको हैरान कर गया। सच में पहली बार ऐसा अनुभव हुआ। मामले की जांच जैसलमेर पुलिस कर रही है और चोर की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें
- ‘पाकिस्तान जानता है वह जीत नहीं सकता, इज़्ज़त बचाने की कोशिश…’ सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान, कहा – पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकी देश
- ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ!’ रामकथा के मंच से क्यों भड़क उठे राजन जी महाराज? वीडियो हुआ वायरल
- मशहूर कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत या साजिश? पिता और ये संत रडार पर, मोबाइल, कॉल डिटेल्स… SIT को मिला नया सुराग?

Facebook




