रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर 95.64 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर 95.64 प्रति डॉलर पर
मुंबई, तीन जून (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के जबरन श्रम से जुड़े आयात उल्लंघनों के मामले में भारत सहित 53 अन्य देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.64 के स्तर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.24 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 699.74 अंक टूटकर 73,959.48 अंक पर जबकि निफ्टी 177.40 अंक फिसलकर 23,302.50 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.79 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,362.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


