रुपया सात पैसे टूटकर 73.53 पर बंद

रुपया सात पैसे टूटकर 73.53 पर बंद

रुपया सात पैसे टूटकर 73.53 पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 11, 2020 9:24 am IST

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) रुपया आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर शुक्रवार को 73.53 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 73.50 पर खुला। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद स्तर से सात पैसे गिरकर 73.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इसने 73.40 के उच्चतम और 73.61 के निचले स्तर को छुआ।

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.46 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 93.21 अंक पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 9.66 अंक की बढ़त के साथ 38,830.66 अंक पर और निफ्टी 0.35 अंक के सुधार के साथ 11,449.60 अंक पर चल रहा है।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 838.37 करोड़ रुपये की लिवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.15 प्रतिशत गिरकर 40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

भाषा शरद

शरद


लेखक के बारे में