रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की बढ़त के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की बढ़त के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - April 10, 2023 / 10:06 AM IST,
    Updated On - April 10, 2023 / 10:06 AM IST

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती के साथ खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 81.78 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह इसके पिछले बंद स्तर की तुलना में 24 पैसे की बढ़त है।

बृहस्पतिवार को रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सात अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर फॉरेक्स बाजार बंद था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.20 पर पहुंच गया।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत के नुकसान के साथ 84.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय