नैक पैकेजिंग का आईपीओ एक जुलाई को खुलेगा; मूल्य दायरा 161-170 रुपये प्रति शेयर

Ads

नैक पैकेजिंग का आईपीओ एक जुलाई को खुलेगा; मूल्य दायरा 161-170 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 12:56 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 12:56 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) पैकेजिंग समाधान प्रदाता नैक पैकेजिंग लिमिटेड का करीब 440 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक जुलाई को खुलेगा।

कंपनी ने सर्वाजनिक बयान में कहा कि इसके लिए मूल्य दायरा 161-170 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इससे ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 2,080 करोड़ रुपये आंका गया है।

आईपीओ एक जुलाई को खुलेगा और तीन जुलाई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 30 जून को बोली लगा पाएंगे। यह निर्गम 380 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 35 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी स्थित बोरिसाना में नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा, जबकि शेष राशि को सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए रखा जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका