Reported By: Nafees Khan
,Patient Drink Liquor in Hospital: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने खुलेआम छलकाई जाम, रोकती रही पत्नी, लेकिन नहीं माना पति, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल / Image: IBC24
This browser does not support the video element.
सागर: Patient Drink Liquor in Hospital जिला अस्पताल एक बार फिर अव्यवस्थाओं और लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। इस बार सामान्य भर्ती वार्ड से एक मरीज का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मरीज वार्ड के भीतर खुलेआम शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ द्वारा मना किए जाने के बावजूद वह पैग बनाकर शराब का सेवन करता रहा। मरीज के शराब पीने का वीडियो अब सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Patient Drink Liquor in Hospital मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड का है, जहां भर्ती मरीज शराब पीता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और चेकिंग की व्यवस्था होने के बावजूद शराब जैसी प्रतिबंधित वस्तु वार्ड तक कैसे पहुंच गई? यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
बता दें कि इससे पहले भी जिला अस्पताल से एक व्यक्ति के शराब पीने का वीडियो सामने आ चुका है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से ऐसे मामलों में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह है कि बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले वार्डों और परिसर में आवारा कुत्तों के घूमने तथा मवेशियों के वार्ड के भीतर तक पहुंचने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल सिविल सर्जन आर.एस जयंत कुछ भी कहने से बचते नज़र आ रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी से साफ तौर पर पल्ला झाड़ रहे है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करता है या नही,या फिर यहां अव्यवस्थाओं का अंबार यूं ही लगा रहेगा।