रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे चढ़कर 83.05 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे चढ़कर 83.05 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - August 21, 2023 / 10:22 AM IST,
    Updated On - August 21, 2023 / 10:22 AM IST

मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे चढ़कर 83.05 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख को देखते हुए रुपये को मजबूती मिली।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कोरोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण रुपये के नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करने की संभावना है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला और फिर 83.05 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 103.39 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.73 प्रतिशत की बढ़त से 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा निहारिका

निहारिका