शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 28, 2021 5:19 am IST

मुंबई, 28 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 74.26 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.24 पर खुला, और फिर 74.26 तक गिर गया, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की कमजोरी दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.20 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 91.86 पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में