रुपया सात पैसे चढ़कर 81.40 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया सात पैसे चढ़कर 81.40 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - November 10, 2022 / 09:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

मुंबई, 10 नवंबर (भाषा) विदेशी कोषों के प्रवाह तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 81.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.61 पर खुला। कारोबार के दौरान 81.54 के दिन के उच्चस्तर और 81.92 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में यह 81.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 110.70 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत बढ़कर 92.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 419.85 अंक की गिरावट के साथ 60,613.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 36.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय