Raipur Police Constable Sucide News: राजधानी में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने दी जान, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप /image: Social Media
रायपुर। Raipur Police Constable Sucide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी से आत्महत्या का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि सुसाइड किसी और ने नहीं बल्कि एक पुलिस आरक्षक ने की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
Raipur Police Constable Sucide News मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है, जहां रायपुर पुलिस लाइन (raipur police line news) में पदस्थ डाइवर ने अमलीडीह पुलिस लाइन आवास में की खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस जवान ने जहर खाकर अपनी जान दी है। फ़िलहाल उसने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। खबर लिखे जाने तक आरक्षक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें