ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा) भारतीय साइकिल चालक शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आगे बढ़ने में नाकाम रहे।
भारतीय खिलाड़ियों में रोजित सिंह यांगलेम 22वें स्थान पर रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे।
जहां रोजित सिंह ने 10.297 सेकंड का समय लिया, वहीं रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम 10.331 सेकंड का समय लेकर 24वें और डेविड बेकहम एल्काटोचूंगो 10.488 सेकंड के साथ 25वें स्थान पर रहे।
ऑस्ट्रेलिया के ली हॉफमैन ने 9.361 सेकंड के समय के साथ क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद त्रिनिदाद एवं टोबैगो के निकोलस पॉल (9.603) और उनके हमवतन निजसेन फिलिप (9.630) का स्थान रहा।
भाषा
पंत नमिता
नमिता