एफएसएसएआई ने स्विट्ज फूड्स का लाइसेंस निलंबित किया

Ads

एफएसएसएआई ने स्विट्ज फूड्स का लाइसेंस निलंबित किया

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 01:54 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 01:54 PM IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने स्विट्ज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की विनिर्माण इकाई में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विनिर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं के बाद स्विट्ज फूड्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

एफएसएसएआई ने कहा, ”भोजन का निर्माण, पैकिंग और भंडारण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था, जिससे संदूषण का उच्च जोखिम पैदा हो रहा था और खाद्य सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा था।”

इसलिए, नियामक ने कहा कि एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

कंपनी से कहा गया है कि वह सभी कमियों को दूर करने तक खाद्य व्यावसायिक गतिविधियों को तुरंत बंद कर दे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय