ग्रामीण, कृषि अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है आत्मनिर्भरता के लिए : गडकरी

ग्रामीण, कृषि अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है आत्मनिर्भरता के लिए : गडकरी

ग्रामीण, कृषि अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है आत्मनिर्भरता के लिए : गडकरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 24, 2020 1:50 pm IST

पुणे, 24 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि की गिनती आत्मनिर्भरता की दृष्टि से ‘‘ महत्वपूर्ण क्षेत्रों’’ में करते हुए मंगलवार को कहा कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सोच देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाएगी।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर स…

‘आत्मानिर्भर भारत’ पर सिम्बायोसिस स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला में गडकरी ने कहा, ‘‘हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत’ (आत्मनिर्भरता) को लागू करने के लिए नीतियों को तैयार करने की आवश्यकता है। गडकरी ने कहा कि यह केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भी हर क्षेत्र के लिए एक दृष्टि पथ बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि दो ऐसे क्षेत्र हैं जो ‘आत्मानिर्भरता’ के लिए महत्वपूर्ण हैं और हमें इन पहलुओं पर एक दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि ‘आत्मनिर्भरता’ का मुख्य स्तंभ है क्योंकि जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि समृद्ध होगी तो ग्रामीण भारत भी समृद्ध होगा।’’

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, पराली जलाने से धान खाक होने के..

मंत्री ने कहा कि छोटे स्थानों, गांवों, किसानों और अन्य लोगों को मजबूत करने से भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

उन्होंने आयात को कम करने और निर्यात का संवर्द्धन करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

गडकरी ने कहा, ‘‘हमें उन विकल्पों का पता लगाने की जरूरत है, जो आयात का विकल्प हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम कच्चे तेल का आयात करते हैं, लेकिन हमारे किसान गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन करके एक विकल्प प्रदान कर सकते हैं।’’

पढ़ें- शिवसेना विधायक के ठिकानों के साथ मुंबई-ठाणे में 10 …

उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के कई विकल्पों का फायदा उठाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय ने अगले दो वर्षों में ग्रामीण उद्योग के कारोबार को 80,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘इस टर्नओवर को बढ़ाने के लिए जैव इंधन, बायोडीजल, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जैविक खेती और ग्रामीण क्षेत्र में कई अन्य विकल्प मौजूद हैं।’

पढ़ें- अब 1 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर सभी कॉल में नंबर से पहले लगाना होगा शून्य, ट्राई ने की थी सिफारिश


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.