रूस की ईंधन निर्यात से सात अरब डॉलर की कमाई

रूस की ईंधन निर्यात से सात अरब डॉलर की कमाई

रूस की ईंधन निर्यात से सात अरब डॉलर की कमाई
Modified Date: March 12, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: March 12, 2026 6:22 pm IST

मॉस्को, 12 मार्च (एपी) ईरान युद्ध के दौरान रूस ने कच्चे तेल एवं गैस के निर्यात से लगभग सात अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

शोध संस्थान सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर ने पाया कि रूस का दैनिक राजस्व फरवरी की तुलना में औसतन 14 प्रतिशत अधिक रहा है।

यूरोप का शोध संस्थान वास्तविक समय में रूस के जीवाश्म ईंधन निर्यात राजस्व पर नजर रखता है।

यह विश्लेषण बृहस्पतिवार को उर्गेवाल्ड नामक एक जर्मन गैर-लाभकारी संस्था ने प्रकाशित किया था। संस्था जीवाश्म ईंधन वित्तपोषण के खिलाफ अभियान चलाती है।

यह संगठन रूस के जीवाश्म ईंधन निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इन प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है।

एपी रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में