सैमसंग ने भारत में ‘एयरड्रेसर’ पेश किया, कीमत 1.10 लाख रुपये

सैमसंग ने भारत में ‘एयरड्रेसर’ पेश किया, कीमत 1.10 लाख रुपये

सैमसंग ने भारत में ‘एयरड्रेसर’ पेश किया, कीमत 1.10 लाख रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 22, 2020 12:35 pm IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को भारत में कपड़ों की देखभाल करने वाले अपने अत्याधुनिक उपकरण ‘एयरड्रेसर’ को पेश किया, जिसकी कीमत 1.10 लाख रुपये है।

इस उपकरण की मदद से कपड़ों से धूल, प्रदूषण और कीटाणुओं को निकाला जा सकेगा।

सैमसंग ने यह पेशकश ऐसे वक्त में की है, जब विभिन्न कंपनियां कोविड-19 के चलते सेनेटाइज उत्पादों की पेशकश कर रही हैं।

सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में वायरलेस चार्जिंग के साथ एक यूवी स्टेरलाइजर भी पेश किया था।

सैमसंग ने कहा कि एयरड्रेसर की मदद से उपभोक्ता अब जल्दी और आसानी से घर पर ही अपने कपड़े तैयार कर सकते हैं, और साथ ही बार-बार धोने या ड्राई क्लीनर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में