सैमसंग सितंबर से भारत में फोल्ड 4 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी

सैमसंग सितंबर से भारत में फोल्ड 4 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी

सैमसंग सितंबर से भारत में फोल्ड 4 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 10, 2022 10:53 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) सैमसंग भारत में सितंबर से अपने प्रीमियम गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 स्मार्टफोन देश में कंपनी का सबसे महंगा हैंडसेट होगा।

इस स्मार्टफोन की वैश्विक पेशकश की कीमत 1,799 डॉलर (1.42 लाख रुपये) थी। हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं को रुपये की कीमत में गिरावट और उच्च करों के कारण अधिक भुगतान करना होगा।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 को भारत में 1.49 लाख रुपये से 1.57 लाख रुपये की कीमत सीमा में पेश किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि फोल्ड 4 सितंबर की शुरुआत से भारत में उपलब्ध होगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में