संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 77 प्रतिशत बढ़कर 1,075.66 करोड़ रुपये

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 77 प्रतिशत बढ़कर 1,075.66 करोड़ रुपये

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 77 प्रतिशत बढ़कर 1,075.66 करोड़ रुपये
Modified Date: August 6, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: August 6, 2026 3:12 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (एसएमआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 77 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,075.66 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 606.09 करोड़ रुपये था।

एसएमआईएल ने बृहस्पतिवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 35,243.77 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 30,212 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च भी बढ़कर 33,964.73 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 29,408.42 करोड़ रुपये था।

एसएमआईएल ने बताया कि पहली तिमाही में कच्चे माल की लागत भी बढ़कर 19,378.83 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,238.47 करोड़ रुपये थी।

मदरसन के चेयरमैन वी. सी. सहगल ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ करते हुए इस तिमाही में अब तक की सर्वाधिक तिमाही आमदनी हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी के विविधीकृत कारोबारी मॉडल और ग्राहकों के निरंतर भरोसे का परिणाम है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में