जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 363 करोड़ रुपये

जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 363 करोड़ रुपये

जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 363 करोड़ रुपये
Modified Date: August 6, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: August 6, 2026 2:38 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 25 प्रतिशत बढ़कर 362.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 291.2 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 1,877.98 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,346.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान नए ऑर्डर 11.4 अरब रुपये के रहे, जबकि जून, 2025 को समाप्त तिमाही में यह 16.2 अरब रुपये थे। इस तरह सालाना आधार पर ऑर्डर बुकिंग में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में