संजय लोहिया ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पदभार संभाला

संजय लोहिया ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पदभार संभाला

संजय लोहिया ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पदभार संभाला
Modified Date: June 1, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:24 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) संजय लोहिया ने सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पदभार संभाल लिया।

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी लोहिया इस विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने एम नागराजू का स्थान लिया है, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हुए।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) में शामिल होने से पहले, वह खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे।

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी काम किया है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में