एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये

एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये

एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये
Modified Date: April 27, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: April 27, 2026 4:22 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 534 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एसबीआई ने बयान में कहा कि कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,187 करोड़ रुपये हो गई जो गत वर्ष की समान तिमाही में 4,832 करोड़ रुपये थी।

हालांकि ब्याज आय घटकर 2,382 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,415 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 2.41 प्रतिशत रह गईं जो 31 मार्च 2025 तक 3.08 प्रतिशत थीं। शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.04 प्रतिशत हो गए जो पहले 1.46 प्रतिशत थे।

इसके परिणामस्वरूप, फंसा ऋण घटकर 1,097 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले 1,245 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 2,167 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 1,916 करोड़ रुपये था। कुल आय भी 18,637 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,708 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा निहारिका रमण

रमण


लेखक के बारे में