सेन्को ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 301-317 रुपये प्रति शेयर तय किया

Ads

सेन्को ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 301-317 रुपये प्रति शेयर तय किया

  •  
  • Publish Date - July 3, 2023 / 05:03 PM IST,
    Updated On - July 3, 2023 / 05:03 PM IST

कोलकाता, तीन जुलाई (भाषा) खुदरा आभूषण कंपनी सेन्को गोल्ड लि. ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 301 से 317 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ चार जुलाई को खुलकर छह जुलाई को बंद होगा।

सेन्को के आईपीओ के तहत 270 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी की शेयरधारक सैफ पार्टनर्स इंडिया-4 लिमिटेड 135 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाएगी।

सेन्को के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुवांकर सेन ने कहा कि अभी सैफ पार्टनर्स की खुदरा आभूषण श्रृंखला में 19.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी आईपीओ के जरिये अपनी आठ-नौ प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

कंपनी नए निर्गम के जरिये जुटाई जाने वाली 270 करोड़ रुपये की राशि में से 196 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरा करने में करेगी। शेष रकम का इस्तेमाल अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी के 13 राज्यों में 140 शोरूम हैं। इनमें से 63 प्रतिशत शोरूम पश्चिम बंगाल में हैं।

भाषा अजय

अजय प्रेम

प्रेम

शीर्ष 5 समाचार