सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

Ads

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 09:58 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 09:58 AM IST

मुंबई, 16 मार्च (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में एचडीएफसी बैंक तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े शेयर में मूल्य-आधारित खरीदारी से सोमवार को तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.31 अंक टूटकर 74,384.61 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 53.1 अंक फिसलकर 23,098 अंक पर आ गया।

दोनों सूचकांकों में बाद में हालांकि तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 342.02 अंक चढ़कर 74,899.76 अंक पर और निफ्टी 88.55 अंक की बढ़त के साथ 23,240.95 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.2 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 10,716.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 9,977.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका