Hanuman Ansh box office | Photo Credit: IBC24
नयी दिल्ली: Hanuman Ansh box office आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करौली (Baba Neem Karoli) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये (₹250 crore box office) से अधिक की कमाई कर ली है। (Baba Neem Karoli film) विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लक्ष्मीनारायण की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।
Hanuman Ansh box office फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की कुल कमाई 253.55 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसकी नेट कमाई 214.63 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली और पहले दो हफ्तों तक कमाई कम रही। फिर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।
फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। बाबा नीम करौली का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उन्होंने अंतिम श्वांस ली थी। उनका कम उम्र में विवाह हुआ था और बाद में वह साधु बन गए थे।
उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी चर्चित हस्तियां शामिल हैं। कहा जाता है कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम गए थे। फिल्म की शुरुआत 250 पर्दों पर हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब यह संख्या बढ़कर 2,000 स्क्रीन (Hanuman Ansh 2000 screens) तक पहुंच गई है।