Tata Sons IPO News: टाटा संस IPO आते ही इन कंपनियों की चमक सकती है किस्मत, किसे होगा सबसे बड़ा फायदा, क्या आपके पास है ये शेयर?

Ads

Tata Sons IPO News: अगर Tata Sons का IPO आता है तो इसका फायदा Tata Group की 6 कंपनियों को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों में तेजी की संभावना बन सकती है। जिन निवेशकों के पास पहले से इनके शेयर हैं उन्हें तगड़ा फायदा मिल सकता है।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 02:10 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 02:35 PM IST

(Tata Sons IPO News/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Tata Sons IPO की चर्चा तेज
  • RBI ने आवेदन किया खारिज
  • 6 Tata कंपनियों पर नजर

नई दिल्ली: Tata Sons IPO News: टाटा संस के संभावित IPO को लेकर बाजार में चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी का NBFC रजिस्ट्रेशन वापस लेने का आवेदन खारिज कर दिया है। ऐसे में टाटा संस (Tata Sons IPO News) के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग का रास्ता खुल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का संभावित IPO करीब 9 लाख करोड़ रुपये से 12.5 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अनुमानित वैल्यूएशन कुछ आंकलनों के मुकाबले डिस्काउंट पर माना जा सकता है। लेकिन IPO के लेकर आधिकारिक घोषणा अभी सबसे अहम होगी।

इन 3 कंपनियों की Tata Sons में बड़ी हिस्सेदारी

Tata Sons के IPO की स्थिति साफ होने पर कुछ Tata Group कंपनियों पर निवेशकों की नजर रह सकती है। इनमें Tata Steel, Tata Motors Passenger Vehicles और Tata Chemicals शामिल हैं। इन तीनों कंपनियों की Tata Sons में करीब 2.5 से 3.06 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बताई गई है। Tata Chemicals की हिस्सेदारी करीब 2.53 प्रतिशत है, जिसकी अनुमानित वैल्यू लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, यदि Tata Sons का वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये माना जाए। वहीं Tata Steel और Tata Motors Passenger Vehicles की हिस्सेदारी करीब 3.06-3.06 प्रतिशत बताई गई है।

इन 3 कंपनियों से भी जुड़ा है कनेक्शन

Tata Sons में सिर्फ तीन कंपनियों की ही हिस्सेदारी नहीं है। Indian Hotels Company, Tata Consumer Products और Tata Power की भी होल्डिंग कंपनी में हिस्सेदारी बताई जाती है। इनकी हिस्सेदारी करीब 0.43 प्रतिशत से 1.65 प्रतिशत के बीच बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन छह Tata Group कंपनियों की Tata Sons में कुल हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये तक है। यही कारण है कि संभावित IPO को लेकर इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

RBI के फैसले से क्यों खुली लिस्टिंग की राह?

RBI ने Tata Sons के प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में NBFC रजिस्ट्रेशन वापस लेने के आवेदन को मंजूरी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे कंपनी (Tata Sons IPO News) पर लिस्टिंग से जुड़े नियम लागू होने की स्थिति बन सकती है। Tata Sons ने 2024 में NBFC का दर्जा हटाने के लिए आवेदन किया था और इससे पहले 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी चुकाया था। RBI ने आवेदन पर फैसला लंबित रखा और Tata Sons को अपर-लेयर NBFC की सूची में शामिल रखा। अब आवेदन खारिज होने के बाद संभावित IPO की चर्चा फिर तेज हो गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Tata Sons का IPO क्यों चर्चा में है?

RBI द्वारा NBFC रजिस्ट्रेशन वापस लेने का आवेदन खारिज किए जाने के बाद Tata Sons की संभावित लिस्टिंग को लेकर चर्चा तेज हुई है।

Tata Sons IPO का संभावित वैल्यूएशन कितना हो सकता है?

रिपोर्ट के अनुसार, IPO करीब ₹9 लाख करोड़ से ₹12.5 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर आ सकता है।

किन Tata Group कंपनियों को फायदा हो सकता है?

Tata Steel, Tata Motors Passenger Vehicles, Tata Chemicals, Indian Hotels, Tata Consumer Products और Tata Power को संभावित फायदा हो सकता है।

इन कंपनियों को फायदा क्यों हो सकता है?

इन कंपनियों की Tata Sons में हिस्सेदारी है। IPO आने पर उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू को लेकर बाजार में हलचल बढ़ सकती है।