सेरेंटिका रिन्यूएबल ने आरईसी, पीएफसी से 5,600 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया

सेरेंटिका रिन्यूएबल ने आरईसी, पीएफसी से 5,600 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया

सेरेंटिका रिन्यूएबल ने आरईसी, पीएफसी से 5,600 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया
Modified Date: September 25, 2023 / 02:09 pm IST
Published Date: September 25, 2023 2:09 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सेरेंटिका रिन्यूएबल ने सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों आरईसी और पीएफसी से 5,600 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सेरेंटिका रिन्यूएबल की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने आरईसी से 3,000 करोड़ रुपये और पीएफसी से 2,600 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया है।

आरईसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन ने कहा, ‘‘ यह कदम हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण में आरईसी की बढ़ती भूमिका और खुद को ऊर्जा बदलाव के लिए प्रमुख एजेंसी के रूप में स्थापित करने के अनुरूप है।’’

सेरेंटिका रिन्यूएबल के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा , ‘‘ सुरक्षित वित्त पोषण से हम अपनी परियोजनाओं के पहले चरण के विकास में तेजी लाएंगे, जो कठिन ऊर्जा गहन औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करेगा और उन्हें शुद्ध-शून्य भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा।’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में