सेवा निर्यात अप्रैल में 12.7 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई
सेवा निर्यात अप्रैल में 12.7 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई
मुंबई, 29 मई (भाषा) देश के सेवा आयात और निर्यात दोनों में अप्रैल में वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जानकारी दी।
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में सेवाओं का निर्यात 12.7 प्रतिशत बढ़कर 37.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह वर्ष में अब तक की सबसे तेज वृद्धि है।
इस अवधि में सेवाओं का आयात भी 8.9 प्रतिशत बढ़कर 18.417 अरब डॉलर हो गया।
आरबीआई ने कहा कि यह वृद्धि पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक तनाव के बावजूद दर्ज की गई है।
इस वैश्विक तनाव ने कई देशों की आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है और भारतीय रुपये पर दबाव भी बढ़ाया है।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


