शंकेश ज्वैलर्स का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर तय

शंकेश ज्वैलर्स का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर तय

शंकेश ज्वैलर्स का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर तय
Modified Date: August 11, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: August 11, 2026 11:39 am IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) आभूषण थोक विक्रेता कंपनी शंकेश ज्वैलर्स का 367 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18 अगस्त को निवेशकों के लिए खुलेगा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 88-93 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 1,367 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी ने बताया कि यह आईपीओ 20 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 17 अगस्त को खुलेगी।

आईपीओ में 2.95 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि एक करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचे जाएंगे।

ऊपरी मूल्य दायरे पर निर्गम का आकार लगभग 367 करोड़ रुपये और निचले मूल्य दायरे पर लगभग 347 करोड़ रुपये होगा।

कुल निर्गम में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कंपनी के इक्विटी शेयरों को 25 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में