8th Pay Commission Kab Lagu Hoga: कब बढ़ेगा वेतन और पेंशन? लाखों कर्मचारियों की नजर अब इस तारीख पर, संसद में सरकार ने दिया ये जवाब, जानें पूरी बात

8th Pay Commission Kab Lagu Hoga: सरकार ने संसद में 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। लोकसभा में बताया गया है कि आयोग से जुड़े काम आगे बढ़ रहा है। जिसके बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब वेतन, भत्ते और पेंशन में संभावित बदलाव पर टिक गई है।

8th Pay Commission Kab Lagu Hoga: कब बढ़ेगा वेतन और पेंशन? लाखों कर्मचारियों की नजर अब इस तारीख पर, संसद में सरकार ने दिया ये जवाब, जानें पूरी बात

(8th Pay Commission Kab Lagu Hoga/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 11, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: August 11, 2026 11:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • सैलरी बढ़ोतरी पर अभी फैसला नहीं
  • फिटमेंट फैक्टर का आंकड़ा भी तय नहीं
  • भत्तों की भी होगी समीक्षा

नई दिल्ली: 8th Pay Commission Kab Lagu Hoga: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा नई सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों और पेंशन में संभावित (8th Pay Commission Kab Lagu Hoga) बढ़ोतरी की है। इस बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस मुद्दे पर अहम जानकारी दी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया था। आयोग को कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों, पेंशन और दूसरी सेवा शर्तों की समीक्षा करके सरकार को अपनी सिफारिशें देनी है।

नई सैलरी कितनी बढ़ेगी?

फिलहाल कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई बेसिक सैलरी कितनी होगी। सरकार ने अभी तक सैलरी बढ़ोतरी या फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया और अलग-अलग रिपोर्ट्स में कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकारी फैसला नहीं माना जा सकता। नई वेतन व्यवस्था कैसी होगी और कर्मचारियों की सैलरी में कितना बदलाव आएगा, इसकी तस्वीर आयोग की सिफारिश आने (8th Pay Commission Kab Lagu Hoga) के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

भत्तों में भी हो सकता है बदलाव

8वें वेतन आयोग की समीक्षा सिर्फ बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं है। आयोग महंगाई भत्ते समेत दूसरे भत्तों की भी समीक्षा करेगा। इसमें मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इनमें कितनी बढ़ोतरी होगी या नई व्यवस्था में इनका स्वरूप क्या होगा। इसलिए फिलहाल किसी कर्मचारी की कुल मासिक सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी का सटीक अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी।

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा?

8वें वेतन आयोग पेंशन और पारिवारिक पेंशन की भी समीक्षा करेगा। इससे केंद्रीय पेंशनर्स और उनके परिवारों पर भी असर पड़ सकता है। सरकार के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक करीब 33.76 लाख पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स थे। इस आंकड़े में रक्षा पेंशनर्स शामिल नहीं हैं। आयोग मौजूदा पेंशन व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी बदलावों की सिफारिश करेगा।

मई 2027 तक आ सकती है रिपोर्ट

सरकार ने आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए गठन की तारीख से 18 महीने का समय दिया है। 3 नवंबर 2025 से गणना करें तो आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक आ सकती है। हालांकि, रिपोर्ट आने का मतलब यह नहीं है कि उसी समय से बढ़ी हुई सैलरी या पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। पहले आयोग अपनी सिफारिश देगा और फिर सरकार उस पर फैसला करेगी। इसलिए वास्तविक बढ़ोतरी कब (8th Pay Commission Kab Lagu Hoga) से लागू होगी, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।